फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ हुए स्वस्थ, सात लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वर्तमान में एक्टिव केस हैं 73
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में रविवार को सात लोग कोरोना संक्रमित मिले। दूसरी ओर नौ मरीज उपचार के बाद स्वस्थ पाए गए।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को शाम तक 4625 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गई। 2773 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2766 निगेटिव और सात पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में विशुनपुरा क्षेत्र से एक, रामकोला से एक, कुबेरस्थान से एक, मोतीचक से एक और अन्य क्षेत्रों से तीन लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 6,87,139 लोगों की जांच में 15529 लोग संक्रमित मिले हैं। रविवार को नौ लोग स्वस्थ हुए। इन्हें लेकर अब तक 15,238 लोग ठीक हो चुके हैं। 218 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है। वर्तमान में 73 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें