फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 32 संक्रमित मिले, 26 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना : 32 संक्रमित मिले, 26 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

जिले में एक्टिव केस हैं 277, संक्रमित मिले लोगों को किया गया होम क्वारंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में रविवार को 32 लोग कोरोना संक्रमित मिले। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित व्यक्तियों को होम क्वारंटीन करा दिया। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लिया गया। वहीं उपचार के बाद 26 संक्रमित लोग बाद स्वस्थ पाए गए।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार देर शाम तक 2008 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 32 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले व्यक्तियों में सेवरही क्षेत्र से तीन, पडरौना से नौ, कसया से पांच, फाजिलनगर से तीन, खड्डा से तीन, कप्तानगंज से दो, नेबुआ नौरंगिया से एक, मोतीचक से एक और अन्य क्षेत्रों से पांच लोग हैं। अब तक कराई गई 4,01,385 लोगों की जांच में 6,084 संक्रमित मिले हैं। इनमें 26 लोग उपचार के बाद रविवार को शाम तक स्वस्थ मिले। इन्हें लेकर स्वस्थ होने वालों की संख्या 5743 हो गई है। 64 मरीजों की इस महामारी से अब तक मौत हुई है, जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 277 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि कोरोना महामारी का संक्रमण रोकने में हर नागरिक का सहयोग अपेक्षित है। मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग अपने निकट के केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें