फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को लगेगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

अब तक 58861 स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स व अन्य को लगी है वैक्सीन
आज भी 60 वर्ष से ऊपर और 45 वर्ष से अधिक के गंभीर बीमार लोगों को लगेगी वैक्सीन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में एक अप्रैल से 45 साल और इससे अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाएगा। इस दायरे में आने वाले व्यक्ति अपना कोई भी फोटोयुक्त प्रमाण पत्र, जिसमें उम्र का उल्लेख हो, दिखाकर टीका लगवा सकेगा।
कोरोना से बचाव के लिए जनपद में 16 जनवरी से टीकाकरण चल रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया। इसके बाद दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स शामिल हुए। जिससे पुलिस, राजस्व, पंचायतीराज सहित अन्य पहली पंक्ति के कोरोना वारियर्स सम्मिलित किए गए। इनके टीकाकरण के साथ ही 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया। अभी इन सभी का टीकाकरण चल ही रहा है। 31 मार्च तक 86270 बुजुर्ग व गंभीर रूप से बीमार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक 38754 लोगों को पहला टीका लग चुका है। इनके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

जनपद में कोविड टीकाकरण की अब तक की स्थिति
जनपद में 14547 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होना है, जिसमें 12161 लोगों ने पहली तथा 8522 ने दूसरी डोज लगवाई है। इनके अलावा 8704 फ्रंटलाइन वर्कर्स में 7946 को पहला तथा 4665 को दूसरा टीका लग चुका है। 60 वर्ष तथा इससे अधिक आयु के बुजुर्गजनों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त इस जिले में लगभग साढ़े चार लाख लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया जाना है, जिसमें से 31 मार्च तक 86270 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष 38754 लोगों को अब तक टीका लगाया जा चुका है। इस तरह कुल लक्ष्य 1,09,251 के सापेक्ष 58,861 लोग कोरोनारोधी टीका लगवा चुके हैं।
कोरोना वायरस का नया स्वरूप ज्यादा खतरनाक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस का नया स्वरूप ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। इसकी चपेट में आने वाले ज्यादातर 45 से 60 वर्ष की आयु वाले लोग हैं। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें। अब कोविड वैक्सीन का टीका भी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उपलब्ध है। इसलिए टीकाकरण भी जरूर कराएं।
विज्ञापन

जिले में 45 वर्ष और इससे अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण एक अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इसे सुविधानुसार किसी भी टीकाकरण केंद्र पर लगवाया जा सकता है। इसके लिए लाभार्थी आधारकार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा सरकार द्वारा जारी अन्य कोई भी फोटोयुक्त प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे कोविन पोर्टल पर उनका पंजीकरण किया जा सके। कोई आईडी उपलब्ध न हो तो बैंक पासबुक लेकर टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं।
डॉ. संजय कुमार गुप्ता,
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें