तीन लोग और मिले कोरोना संक्रमित
पिछले छह दिनों में 18 लोग हो चुके हैं पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में कोरोना संक्रमित फिर मिलने लगे हैं। पिछले छह दिनों से प्रतिदिन पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इस बीच 18 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें तीन पॉजिटिव केस मंगलवार को मिले।
कोरोना का खतरा फिर से बढ़ता दिख रहा है। पहले जहां सप्ताह में एक-दो ही संक्रमित मरीज मिलते थे, वहीं अब यह नियमित रूप से मिल रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को देर शाम तक 360 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 357 निगेटिव और तीन पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिले व्यक्ति कसया, पडरौना और फाजिलनगर क्षेत्र के निवासी हैं। अब तक कराई गई 374343 लोगों की जांच में 5753 व्यक्ति संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 5670 लोग स्वस्थ हुए हैं। 62 की मौत हुई है। वर्तमान में एक्टिव केस 21 हैं।
सीएमओ ने इस महामारी से बचाव और संक्रमण को रोकने के लिए जनपद के लोगों से मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील है।
जनपद में पिछले छह दिनों में इस तरह बढ़े कोरोना संक्रमित
दिनांक- संक्रमित मरीजों की संख्या
25 मार्च- 03
26 मार्च- 05
27 मार्च- 02
28 मार्च- 02
29 मार्च- 03
30 मार्च- 03
योग- 18