फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा कोरोनारोधी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच से फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

पहले चरण के पांचवें चक्र में चार फरवरी को शेष बचे स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने वाले फ्रंटलाइन वर्कर्स को पांच फरवरी से कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। इसके तहत पुलिस, होमगार्ड, राजस्व और पंचायतीराज विभाग आदि विभागों के कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं चार चक्रों में छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को चार फरवरी को पांचवें चक्र में टीका लगाया जाएगा।
कोविशील्ड नाम की इस वैक्सीन के टीकाकरण के लिए पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स को शामिल किया गया था। इनमें सरकारी क्षेत्र से 10,113 और निजी क्षेत्र से 2,647 सहित 12760 लोग हैं। कोरोना संकटकाल में ड्यूटी करने वाले हेल्थ वर्कर्स का पहले चरण में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू किया गया था। उसके बाद 22, 28 और 29 जनवरी को हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाए गए। पहले दिन लक्ष्य का 66 प्रतिशत, दूसरे दिन 53.22 प्रतिशत, तीसरे दिन 69 प्रतिशत और चौथे दिन 73.30 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हुआ। हर बार टीका लगवाने वाले हेल्थ वर्कर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही अब फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए पांच फरवरी की तारीख मुकर्रर हुई है। फ्रंटलाइन वर्कर्स में शामिल पुलिस, होमगार्ड्स, राजस्व, पंचायतीराज विभाग और आईसीडीएस से जुड़े कोरोना वारियर्स को टीका लगाया जाएगा।
हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण अब चार को
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पहले चरण का चार राउंड टीकाकरण सकुशल संपन्न हो जाने के बाद अब पांचवे राउंड की तैयारी भी तेज कर दी गई है। चार फरवरी को शेष हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण होगा। उसके बाद उन हेल्थ वर्कर्स के बारे में विचार किया जाएगा, जो किन्हीं कारणों से टीका नहीं लगवा सके।
विज्ञापन

अब फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले दिन पांच फरवरी को टीका लगाया जाएगा। इसमें पुलिस, होमगार्ड्स, राजस्व, पंचायतीराज और आईसीडीएस विभाग के लोग शामिल किए जाएंगे। हालांकि कितने लोगों को टीके लगाए जाने हैं, यह अभी तय नहीं हो सका है। इसके अलावा चार फरवरी को भी हेल्थ वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। उसके बाद उन हेल्थ वर्कर्स को चिह्नित किया जाएगा, जो टीकाकरण से वंचित रह गए हैं।
डॉ. संजय कुमार गुप्ता
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें