फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोरियाई शिष्टमंडल ने की भगवान बुद्ध की पूजा, लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

Thu, 09 Mar 2023 05:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कसया।

सार

कोरिया से आए बौद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए सीएमओ डॉ. सुरेश पटरिया के निर्देश पर यात्रा के दौरान सचल दल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कसया सीएचसी में डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी की देखरेख में सेफ हाउस आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
कुशीनगर रामाभार मुकुट बंधन चैत्य की पूजा करते दक्षिण कोरिया शिष्टमंडल के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-दक्षिण कोरिया के मैत्री संबंध के 50 वर्ष पूरे होने पर कोरियाई शिष्टमंडल के सदस्य जिले के भ्रमण पर पहुंचे हैं। बुधवार को कुशीनगर पहुंचकर शिष्टमंडल के सदस्यों ने रामाभार स्तूप और महापरिनिर्वाण मंदिर में विशेष पूजा की। दल के सदस्यों ने दो राष्ट्रों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरदेशीय सहयोग मजबूत करने के साथ ही मध्य मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ और दीर्घकालिक बनाए रखने के लिए विश्व शांति एवं विकास व खुशहाली के लिए कामना की।

विज्ञापन


इस दल में कोरिया से यात्रा में करीब 350 सदस्य, जिनमें बौद्ध भिक्षु के साथ अति विशिष्ट लोगों समेत उनके सहायक शामिल हैं। बिहार के बोधगया से पैदल (चारिका) चलते हुए बुधवार को भगवान बुद्ध के जल ग्रहण करने वाली कुकुत्था नदी पर रुककर जल आचमन किया। उसके बाद निरंकारी संत समागम भवन पर इस दल के सदस्यों का जिला प्रशासन एवं स्थानीय बौद्ध भिक्षु, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भारतीय संस्कृति व बौद्ध परंपरा में हुए स्वागत के दौरान लोगों ने कोरियाई दल पर फूलों की पंखुड़ियां व सुगंधित जल की वर्षा की।

दल के समक्ष भारतीय लोककला संस्कृति से जुड़े अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने पारंपरिक वाद्ययंत्र होली गीतों की प्रस्तुति कर दल का स्वागत किया गया। यह दल गोपालगढ़ होते हुए कुशीनगर पहुंचा, जहां रामाभार स्तिथ मुकुट बंधन चैत्य की विशेष पूजा की। इसके बाद दल ने रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

देखरेख में लगी है स्वास्थ्य विभाग की टीम

गोपालगढ़ तिराहे पर जिला संघचालक डॉ. चंद्र शेखर सिंह के नेतृत्व में पुष्प वर्षा एवं भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा के विधायक मोहन वर्मा, जिला प्रचारक राजेश, सुरेश, देवेंद्र, शैलेश, पयोदकांत, मुकेश त्रिपाठी, रामबचन आदि मौजूद रहे।

यात्रा के 29वें दिन बृहस्पतिवार की सुबह दल के सदस्यों ने महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। उसके बाद मंदिर परिसर में घंटों भगवान बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों का स्मरण करते हुए अर्चना की। इस दौरान कोरियाई गुरु छासुंग ने भगवान बुद्ध और उनके उपासक आनंद के बारे में कोरियन बौद्ध श्रद्धालुओं को बताया।

कोरिया से आए बौद्ध श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए सीएमओ डॉ. सुरेश पटरिया के निर्देश पर यात्रा के दौरान सचल दल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कसया सीएचसी में डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी की देखरेख में सेफ हाउस आरक्षित किए गए हैं। चिकित्सीय टीम महापरिनिर्वाण मंदिर में एंबुलेंस के साथ मौजूद रहीं। महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर में दर्शन, पूजन, प्रार्थना एवं बुद्ध मंदिर में दर्शन के दौरान डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम मास्क, कोविड एंटीजन जांच तथा इमरजेंसी सुई, दवाई सहित सुरक्षा के लिए सभी चिकित्सीय उपचार उपलब्ध करा रही है। इसमें डॉ. आरिफ अंसारी, इम्तियाज अंसारी, भगीरथ, रामशंकर आदि शामिल हैं। कोरियाई शिष्ट मंडल की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रबंध भी किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें