फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चुनावी रंजिश में चाकू से हमला, तीन लोग जख्मी

Fri, 15 May 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के सिधावे गांव के भड़कुलवा टोला निवासी रामाश्रय को गांव के तीन युवकों ने बृहस्पतिवार देर शाम को चाकू से गोद दिया। खून से लथपथ रामाश्रय को परिजन रामकोला सीएचसी पर ले गए।
विज्ञापन

प्राथमिकी इलाज के बाद डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। विवाद की वजह पंचायत चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। घायल युवक बीडीसी सदस्य का चुनाव की तैयारी कर रहा था, जबकि आरोपी पक्ष प्रधान पद की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, मारपीट में दूसरे पक्ष के राहुल की मां कौशल्या व पिता उमराव को भी चोटें लगी हैं।
भड़कुलवा टोला निवासी 35 वर्षीय रामाश्रय बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। शाम को करीब सात बजे वह गांव में एक दुकान पर सामान की खरीदारी करने के लिए घर से जा रहे थे। आरोप है कि गांव के तीन युवक रास्ते में घेरकर पिटाई करने लगे। इस दौरान रामाश्रय के पेट, पीठ और सीने समेत पांच स्थानों पर चाकू से वार कर दिया। रामाश्रय अचेत होकर गिर गए और आरोपी भाग निकले। सूचना पर आए परिजन उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डाॅक्टर ने उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष बीडीसी सदस्य का चुनाव नहीं लड़ने के लिए दबाव बना रहे थे। उनकी बात नहीं मानने पर जान लेने की कोशिश की। वहीं, आरोपी पक्ष राहुल के 60 वर्षीय पिता उमराव, 55 वर्षीय मां कौशल्या को भी चोटें आई हैं।
इनका भी इलाज सीएचसी में कराया गया। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पंचायती चुनाव की रंजिश में विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें