फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किन्नर ने 11 पर छेड़खानी, लूट का केस दर्ज कराया

Wed, 15 Mar 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बिहार की एक किन्नर से मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 11 लोगों पर छेड़खानी करने, पीटकर सोने की चेन लूटने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को रुपये के लेनदेन के लिए हुए विवाद में कुछ लोगों ने किन्नर के साथ मारपीट की। इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहार, पश्चिमी चंपारण के बगहा नंबर एक गांव की किन्नर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 13 मार्च की दोपहर दो बजे वह अपने वाहन चालक के साथ छावनी मोहल्ले में रहने वाले जफर इकबाल के पिता सिराजुद्दीन से अपना पैसा मांगने गई थीं। तभी बातचीत के दौरान रेयाज, इमरान, इरफान पुत्रगण सिराजुद्दीन ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर सेराजुद्दीन, मेंहदी हसन, आफताब आलम, ऐनुल हसन, सरफराज, परवेज, तबरेज, सोनू ने अपशब्द कहते हुए हमला कर दिया।
उसकी और उसके ड्राइवर की पिटाई की। इस दौरान उसके गले से सोने की चेन भी गायब हो गई। तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपियों पर मारपीट, जानमाल की धमकी देने, चेन लूटने और छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में इमरान, इरफान और सरफराज को गिरफ्तार करके पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें