फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंवरिया के नेग मांगने पर किन्नरों ने किया हंगामा

Thu, 22 Jun 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खड्डा थाने में प्रदर्शन करते किन्नर समुदाय के लोग।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खड्डा। क्षेत्र के कुछ किन्नरों ने बृहस्परिवार को थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया। किन्नरों ने एक पंवरिया पर कस्बा के एक घर में नेग मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसओ ने किन्नरों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खड्डा थाना परिसर में एसडीएम की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक चल रही थी। उसी समय किन्नरों का एक दल शोर मचाते हुए थाने पहुंचकर प्रदर्शन करने लगा। किन्नरों का आरोप था कि नेग मांगना उनका अधिकार है। खड्डा कस्बा स्थित एक परिवार में पुत्र होने पर पंवरिया नेग मांग रहे थे। किन्नरों ने पंवरिया को पकड़कर थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। किन्नरों का आरोप था कि पंवरिया गलत तरीके से नेग ले रहे हैं। पूरे मामले की जानकारी होने पर खड्डा एसओ अमित शर्मा ने किन्नरों काे समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें