फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर पहुंची अपहृत किशोरी, बोली खुद की मर्जी से गई थी मौसी के घर

Thu, 22 Jun 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे समुदाय के सगे भाइयों पर पिता ने दर्ज कराया था अपहरण का केस
विज्ञापन

काेर्ट में किशोरी का पुलिस दर्ज कराएगी बयान, मुकदमे में लगेगी फाइनल रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। अपहृत नाबालिग लड़की केे मामले में नया मोड़ आ गया है। घर वापस पहुंची लड़की ने मौसी के घर जाने की बात पुलिस को बताई है। हालांकि, पिता ने दो सगे भाइयों पर बेटी के अपहरण का केस दर्ज करा दिया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। लड़की के पिता ने दोे सगे भाइयों पर अपहरण का केस दर्ज करा दिया। दो समुदायों का मामला होने की वजह से पुलिस ने भी आनन-फानन बिना जांच किए कार्रवाई कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को बताया कि पिता ने जो केस दर्ज कराया है, वह फर्जी है। अपने मन से वह मौसी के घर गई थी। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। किशोरी के इस बयान से पुलिस भी बैकफुट पर आ गई और उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोेपी दोनों युवक खुद को निर्दोष बताते हुए दर्ज फर्जी केस को वापस करने की मांग कर रहे हैं। लड़की के पिता भी दर्ज हुए केस को गलत बता रहे हैं। इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने बताया कि घर लौटी लड़की ने अपहरण की बात से इन्कार कर दिया है और अपने पिता की ओर से दर्ज कराए गए केस को गलत ठहरा रही है। कोर्ट में किशोरी का बयान कराया जाएगा। इसके बाद दर्ज हुए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगेनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें