कैंडिल जलाकर दी गई श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
पडरौना। बुधवार को नगर के सुभाष चौक पर ह्यूमन केयर फाउंडेशन की तरफ से शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडिल जला कर शहीदों को श्रद्घांजलि दी गई। युवाओं ने इन शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में संगठन के लोग सुभाष चौक पर एकत्रित हुए और यहां बने शहीद स्मारक पर कैंडिल जलाकर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्घांजलि दी। इसमें इन शहीदों की भांति स्वयं को भी देश हित में अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहने का संकल्प लिया। इस मौके पर सहाबुद्दीन, मुहम्मद जहीरूद्दीन, बैजनाथ सिंह, राजेश गुप्ता, जमील अहमद, देवेंद्र गौतम, अखलाक, ब्रजेश गुप्ता, ओमप्रकाश कसौधन, जफर खां, रबि जायसवाल, सिंह, मासूम रजा, अंकित मिश्र, इरशार अहमर, ग्रीजेश उपाध्याय, उपेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।