फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में राजगीर की मौत

Thu, 10 Dec 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली थानाक्षेत्र के उपासपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम हाइवे पर हुए हादसे में एक राजगीर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चौरीचौरा थानाक्षेत्र के पनसरिया गांव के रहने वाले राजू कन्नौजिया राजगीर का काम करते थे।
वह हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा गांव में एक व्यक्ति के मकान में काम करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी बीच हाइवे पर उपासपुर गांव के सामने शाम लगभग छह बजे उनकी साइकिल में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई और वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

मौके पर रहे किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लौट आई। कोतवाली प्रभारी अंजनी श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर मिल गई है, केस दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें