फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक पर अपहरण का केस दर्ज

Mon, 13 May 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर पुलिस किशोरी को ढूंढ़ने में जुटी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया है कि शुक्रवार की शाम उनकी 16 वर्षीय बेटी गांव में दुकान से सामान लेने गई थी। काफी समय बाद वह वापस नहीं आई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसी दौरान पता चला कि वह गांव के एक युवक के साथ चली गई। आरोपी के घर पहुंचे तो उनके परिजनों ने बताया कि युवक घर पर नहीं है। उसका मोबाइल भी बंद है। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें