बनकटा बाजार। कसया थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक पर पुलिस ने लड़की को भगाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के परिजन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद