फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पोखरे में मिला बुजुर्ग का शव

Mon, 25 Mar 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा गांव में रविवार की सुबह पोखरे में बुजुर्ग का शव उतराया मिला। मृतक की पहचान सोफीगंज निवासी 75 वर्षीय सत्यदेव मिश्रा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानसोफीगंज निवासी सत्यदेव मिश्रा बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे पशुओं के लिए चारा लाने गए थे। देर शाम तक वे घर नहीं आए, तो परिजन उनकी खोजबीन करने लगे। रविवार की सुबह चंद्रौटा गांव के पोखरे में मछली मारने गए लोगों ने एक व्यक्ति का उतराया शव देखकर शोर मचाया। मौजूद लोग घास काटने के दौरान पैर फिसलने से पोखरे में डूबने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें