फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज

Wed, 07 Feb 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव से एक किशोरी को जबरन भगा लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने मंगलवार को जटहा बाजार पुलिस को एक लिखित शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी लड़की गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अपनी बड़ी बहन के यहां गई थी। आरोप है की चार फरवरी को रात में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छोटका नर्कहवा निवासी मदन चौहान व सुरेंद्र चौहान हमारी लड़की के घर पहुंचें और बल का प्रयोग करते हुए लड़की को अपने साथ भगा ले गए। पुलिस ने तत्काल इस मामले में मदन और सुरेंद्र के विरुद्ध अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें