फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोटहीं में पीड़ितों से मिली हियुवा

Fri, 01 Apr 2016 11:47 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला के खोटहीं गांव में पहुंचे हियुवा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। संगठन के लोगों के साथ शुक्रवार को हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना खोटहीं में पुलिस के भय से घरों में मौजूद महिलाओं से मिले और समस्याएं सुनी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि निर्दोष लोगों को परेशान किए जाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


हियुवा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस के भय से परेशान खोटहीं, धोबिया टोला, रामबर भरटोली की महिलाओं से मिले। उन्हें भरोसा दिलाया की एसपी से बात हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि आश्वासन के बाद भी अगर पुलिस निर्दोष लोगों को परेशान करेगी तो हियुवा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी। गांव की महिलाओं से मिलने के दौरान उनके साथ संजय राव, बैजनाथ गुप्ता, संजय जायसवाल, रवीन्द्र प्रताप, रामरेखा साहनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें