पडरौना। शहर के बीआरसी परिसर में नौ एवं दस सितंबर को जिला खो-खो संघ की तरफ से खो-खो प्रतियोगिता होगी। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता बालक और बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
यह जानकारी जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष दीपनारायण अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप चहाड़िया ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 से 19 वर्ष की आयु से कम के बालक व बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अनिल कुमार मिश्र और बीएन मिश्र से संपंर्क कर सकते हैं। संवाद