फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

Sat, 26 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नगर के उदित नारायण डिग्री कॉलेज सभागार में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से इंडिया 2047 कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पंच प्रण विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि खड्डा सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक भारतीय की नैतिक जिम्मेदारी है। इसमें लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। इसके बाद उन्होंने वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली आकृति मिश्रा, द्वितीय स्थान पर रहीं सौम्या जायसवाल और तृतीय पुरस्कार पाने वाली पूजा योगेंद्र यादव को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, जिला उद्यान अधिकारी कृष्णा कुमार जिला उद्यान अधिकारी, प्राचार्य ममता त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शशिकांत मिश्रा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी, समशेर मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें