तमकुहीराज। शुक्रवार की देर शाम कस्बे के रामलीला मैदान में तमकुहीराज महोत्सव के तहत लगी खादी प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। विधायक ने खादी को भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी बताया।
तमकुहीराज डाॅ. असीम कुमार ने कहा कि लोगों का खादी के प्रति रुझान बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के दूरदर्शी सोच के कारण देश में मेक इन इंडिया साकार हो रहा है। मेक इन इंडिया के कारण भारत विदेश में देसी व खादी सामानों का निर्यात कर रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, चेयरमैन जेपी गुप्ता, दुर्गेश मिश्रा, दीपक सिंह, अतुल श्रीवास्तव, बृजेश पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, राहुल गुप्ता, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।