फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुही कोठी हाल का होगा नवनिर्माण

Sun, 17 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध इंटर कॉलेज के तमकुही कोठी हाल के दिन अब बहुरने वाले हैं। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से सर्वे किया गया है। विभाग हाल के नव निर्माण लिए डीपीआर तैयार करेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई पीएन मिश्र बुद्ध इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय के साथ ऐतिहासिक तमकुही कोठी हाल का निरीक्षण किया। जेई ने बताया कि तमकुही कोठी हाल के सर्वे का काम पूरा कर लिया गया। नवनिर्माण के लिए आगे डीपीआर तैयार की जाएगी। उसे विधायक पीएन पाठक के समक्ष रखा जाएगा। आगे मिले दिशा-निर्देश के मुताबिक कार्य किए जाएंगे। इस दौरान जगदीश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें