खड्डा। थाना क्षेत्र की ग्राम पकड़ी बृजलाल निवासी मोहन यादव (33) की जम्मू में सेटरिंग से गिरकर मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। मोहन एक महीने पहले जम्मू के कटरा में काम पर गए थे। सेटरिंग का काम करने के दौरान मंगलवार को हादसा हो गया। बुधवार देर शाम मोहन का शव गांव पहुंचा। मोहन के दो छोटे बेटे हैं। उसका अंतिम संस्कार नारायणी घाट पर किया गया। बड़े बेटा सात वर्षीय कौशल ने पिता की मुखाग्नि दी।