मंसाछापर। शासन की तरफ से भेजे गए नोडल, पीसीएफ के प्रबंध निदेशक ने रविवार को आकांक्षात्मक ब्लॉक विशुनपुरा के मनिकौरा गांव और यहां संचालित राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज के बाउंड्रीवाल की नापी करवाई और गांव में बन रहे पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
नोडल पीसीएफ के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्रभूषण तिवारी रविवार को सुबह दस बजे राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां क्रिटिकल गैप योजना के तहत बने बाउंड्रीवॉल का निरीक्षण। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता की जांच कर उसकी नापी भी करवाई। उबड़-खाबड़ काॅलेज परिसर देख उन्होंने परिसर को समतल करवाने का निर्देश दिया। इसके बाद वे गांव के पंचायत भवन पर पहुंचे और वहां सुविधाओं की जांच किए। इस दौरान जिला अर्थ एवं साख्याधिकारी श्रवण सिंह, बीडीओ रवि रंजन मौजूद रहे।