रामकोला। क्षेत्र के मोरवन गांव के खेल मैदान में चल रही 20-20 मंडल स्तरीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच सोमवार को बिहार के कटेया और कुशीनगर के फाजिलनगर की टीम के बीच हुआ। इसमें कटेया की टीम ने फाजिलनगर को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना लिया।
खेल शुरू होने से पूर्व फाजिलनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस मैच में फाजिलनगर की टीम ने 122 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलने उतरी कटेया की टीम ने 15वें ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस प्रकार कटेया की टीम ने फाजिलनगर को दो विकेट से हरा दिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब 40 रन बनाने एवं दो विकेट लेने वाले कटेया टीम के गुलाम को दिया गया। मैच की शुरुआत पंडित दीनदयाल नगर, रामकोला के सभासद प्रतिनिधि राजेश यादव ने किया। इस दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह, सर्वेश सिंह, राहुल सिंह, लोरिक यादव, बंटी राव, पवन यादव, ऋषि, लक्की, प्रियांशु, धनंजय सिंह, दीपक, फिरोज, शिव प्रताप चौबे आदि मौजूद थे।