फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फोरलेन बनेगा कसया-देवरिया मार्ग, फर्राटा भरेंगे वाहन

Thu, 07 Aug 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया से देवरिया जाने वाली सड़क। संवाद 
विज्ञापन
कसया। स्थानीय कस्बे से देवरिया जाने वाले मार्ग को फोरलेन बनाने की कवायद तेज हो गई है। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही की पहल पर शासन की ओर से संज्ञान लिया गया है। योजना पीडब्ल्यूडी की ओर से पूरा कराया जाएगा। विभाग ने इसके लिए कार्य योजना बनाकर शासन को भेज दिया है। देवरिया से कसया की दूरी 35 किमी है, लेकिन सड़क 31 किमी तक चौड़ी होगी। इस पर अनुमानित लागत करीब 389 करोड़ रुपये खर्च होगा। इससे आवागमन की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार होगा और व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन

कसया-देवरिया मार्ग पर आवागमन को देखते हुए जनप्रतिनिधियों की मांग पर इसको फोरलेन बनाने की पहल की जा रही है। जिसके लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से इसके लिए सर्वे करके कार्ययोजना भेजी गई है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। यह मार्ग काफी पुराना है इसकी चौड़ाई 10 मीटर से बढ़ाकर फोरलेन किया जाएगा। कसया से देवरिया मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। इसके लिए मार्ग में पड़ रहे बाजारों का भी सर्वे करके उनको व्यवस्थित किया जाएगा। इस मार्ग को फोरलेन बनाने में लोक निर्माण विभाग ने करीब 389 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इसके बनने के लिए काफी दिनों से चर्चा हो रही थी। विभाग की ओर से इस मार्ग को चौड़ीकरण कर नेशनल हाईवे बनाए जाने से क्षेत्र के विकास के अलावा भी काफी लाभ मिलेंगे। इसके लिए विभाग कार्य योजना बनाकर प्रशासन को भेजा है। प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद इस मार्ग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें