फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया : खुलेआम हो रही गांजा बिक्री

Sun, 19 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सपहा। कसया थाना क्षेत्र के कसया कस्बे में सपहा मार्ग पर स्थित एक देसी शराब की दुकान के बगल में एक गुमटी में गांजा बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। कस्बा चौकी के अंतर्गत रखी गई गुमटी में गांजा बिक्री का खेल काफी दिनों से चल रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि चौकी पर तैनात दरोगा से कई बार शिकायत की गई, लेकिन जांच की बात कहकर सिर्फ टरका दिया गया। मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। कसया नगर में पूर्व में भी कई बार अवैध तरीके से मादक पदार्थों की बिक्री का मामला सामने आ चुका है, लेकिन पुलिस की सुस्ती के चलते इस पर विराम नहीं लग रहा है। सोशल मीडिया पर एक गुमटी से गांजा बिकने का वीडियो शनिवार को वॉयरल हो गया। इसमे 50 रुपये और 100 रुपये का पैकेट गुमटी में बैठा युवक बेच रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि काफी दिनों से गांजा बिकता है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत कई बार कस्बा चौकी पर किया गया, लेकिन गांजा बिक्री पर रोक नहीं लगा। वॉयरल वीडियो में गांजा बेचने वाला व्यक्ति कैमरे में स्पष्ट रूप से दिख रहा है, लेकिन वॉयरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें