फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में लगेगी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा

Sun, 25 Jan 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती अखिल भारतीय नाई महापंचायत जिला इकाई द्वारा नगरपालिका परिषद कुशीनगर के महंत अवेद्यनाथ नगर (सिसवा महंत) के रामलीला मैदान में शनिवार को समारोह आयोजित कर मनाई गई। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के सादगी व ईमानदारी की चर्चा करते हुए उन्हें युग पुरुष बताया। मुख्य अतिथि विधायक पीएन पाठक ने जननायक कर्पूरी की प्रतिमा लगवाने और अगली जयंती वहीं मनाने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राम नरेश शर्मा, रालोद प्रदेश अध्यक्ष सियाशरण पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ राघवेंद्र शरण सिंह, संरक्षक सुशील प्रताप वर्मा, सुदामा प्रसाद, गोबद्धन प्रसाद गोंड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें