फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गरीबों के लिए समर्पित था कर्पूरी ठाकुर का जीवन

Sun, 25 Jan 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के हरका स्थित एक मैरेज हॉल में शनिवार को बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। इसमें उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का प्रणेता बताया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन गरीब और जरूरतमंद लोगों के प्रति समर्पित था। उन्हें सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का प्रणेता कहा जाता है। कार्यक्रम को चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, मधुबनी बिहार के ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह, लल्लन मिश्र, जितेंद्र सिंह सैंथवार आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन निलेश शर्मा ने किया। सुशील शर्मा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान मोहन चौहान, रामजीत चौहान, प्रदीप पांडेय, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें