फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिजिटल शिक्षा से छात्रों का होगा सर्वांगीण विकास

Wed, 10 Sep 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर स्थित बुद्ध पीजी कॉलेज में मंगलवार को विकसित उत्तर प्रदेश, समर्थ उत्तर प्रदेश- 2047 संकल्प से समृद्धि तक के थीम पर संवाद कार्यक्रम हुआ। डायट प्राचार्य, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि छात्रों को परंपरागत शिक्षा के साथ डिजिटल शिक्षा देने की जरूरत है। इससे उनके कौशल का तेजी से विकास होगा। कार्यक्रम को डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्य, बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद मोहन मिश्र, बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, बीएड विभागाध्यक्ष निगम मौर्य, प्रदेश सरकार के ओर से नामित नोडल डॉ. आरपी तिवारी, डॉ. एसएन सिंह, प्रोफेसर रामजी लाल, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी श्रवण कुमार ने छात्र-छात्राओं से संवाद किए। संचालन रविंद्र नारायण पांडेय व नीरज बंका ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें