फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिश्रौली के राम-जानकी मंदिर कुटी से निकली कलश यात्रा

Tue, 09 Jun 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मिश्रौली के राम-जानकी मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पिपराघाट। सेवरही क्षेत्र के मिश्रौली स्थित राम-जानकी मंदिर कुटी परिसर में सोमवार से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ और श्रीराम कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। सुबह करीब 9:00 बजे मंदिर परिसर से गाजे-बाजे, हाथी-घोड़ों और रथ के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मिश्रौली, राजपुर बगहा जिरात, ब्रम्हपुर, पिरोजहा और रानीगंज होते हुए पिपराघाट जिरो बांधा बांसी नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से जल भरा। इसके बाद यात्रा बलुही बाजार होते हुए वापस मंदिर परिसर में आई, जहां विद्वान आचार्यों ने पवित्र जल से भरे हुए कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित कराया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का लोगों ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया।
विज्ञापन

रुद्र महायज्ञ के आयोजकों के अनुसार, कथा वाचक प्रियंका द्विवेदी और उमेश चंद्र मणि त्रिपाठी श्रीराम कथा सुनाएंगे। कलश यात्रा में डॉ. संजय सिंह, प्रधान सिरजा देवी, त्रिलोकी सिंह, सुभाष यादव, शिवनारायण तिवारी, विकास गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें