फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

Fri, 13 Feb 2026 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सोहरौना गांव के मंदिर परिसर से कलश यात्रा के लिए वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन करते लोग।स्रोत-सोशल 
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के ग्राम सोहरौना स्थित श्री माताजी मंदिर परिसर से बृहस्पतिवार को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधि विधान से पूजन संपन्न हुआ और यात्रा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल था।
विज्ञापन

कलश यात्रा श्री माताजी मंदिर परिसर से जयघोष के साथ निकली। इसमें जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान उत्साह, भक्ति और आस्था देखने को मिली। हर-हर महादेव के जयघोष और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो रहा था।
चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता मजबूत होती है। शिव की आराधना सत्य, करुणा, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजनों से लोगों को सुख-समृद्धि, शांति के साथ उनके लिए मंगलकारी होगा। कलश यात्रा में भाजपा नेता पप्पू पांडेय, बाबू राम दास, छेदी शर्मा, मनोज गौड़, राम नारायण कुशवाहा, दुखी कुशवाहा, पुजारी रामाशीष कुशवाहा, सुभावती देवी, गुड़िया देवी, बिंदू देवी, विमला देवी, उर्मिला देवी, कमलावती देवी, आलोक विश्वकर्मा, अमित तिवारी, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अनिल पांडेय, संजय सिंघल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें