फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा

Tue, 02 Apr 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के सिधुआ मिश्रौली गांव के शुक्ला टोला में सोमवार पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यज्ञ स्थल से उमेशचंद्र शुक्ला की अगुवाई में निकाली गई कलश यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए सिधुआं मंदिर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जलकर यज्ञ मंडप लाया गया। विधि-विधान से पूजन कर यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। आयोजकों ने बताया कि शाम पांच बजे से कथावाचक मुकेश आनंद श्रीमद्भागवत महापुराण कथा सुनाएंगे। कथा का समापन पांच अप्रैल को होगा। उस दिन हवन पूजन के भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश शुक्ला, प्रेमशंकर शुक्ला, सुभाष चंद शुक्ला, रोशन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें