तमकुहीरोड। दवनहा के गढ़ भवानी मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीराम कथा में रविवार की रात रामलीला का मंचन हुआ। इसमें रामलीला कलाकारों ने राम जन्म का मंचन किया।
मुख्य अतिथि वीना गुप्ता ने रामलीला मंच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय सांस्कृतिक की विरासत है। इसको संजोकर रखना सबकी जिम्मेदारी है। इसके बाद रामलीला कलाकारों ने राम जन्म की कथा का मंचन किया। इसके बाद कलाकारों ने भगवान शिव पार्वती की झांकी की प्रस्तुति की। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय गुप्ता, अनिल सिंह, उदयभान राय, संदीप गुप्ता, प्रमोद सिंह, कुंदन पटेल, उदय सिंह, अर्जुन गुप्ता, राजकुमार पटेल, मदन गुप्ता, अमित सिंह, गुड्डू गुप्ता आदि मौजूद रहे।