फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

Thu, 16 Feb 2017 11:32 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निकाली कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बांसगांव टैक्सी स्टैंड पर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुरू हुए  रूद्र महायज्ञ के लिए बृहस्पतिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुई कलश यात्रा आठ किमी का भ्रमण कर वापस मंदिर परिसर में पहुंची। वहीं कलशों की स्थापना के साथ ही महायज्ञ की शुरूआत हुई।
विज्ञापन

हाथी-घोड़ और बैंडबाजा की अगुवाई में निकली कलश यात्रा टैक्सी स्टैंड से बड़हरा, उमा सिंह का टोला नैनहा, खलवा टोला, खैरवा गांव होते हुए बांसी नदी के ख़ैरवा घाट पर पहुंची। वहां नदी का पवित्र जल कलशों में भरने के पश्चात सरगटिया, जटवलिया, खरसाल गिदहवा होते हुए कलश यात्रा पुन: मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों की स्थापना की गई। इसके बाद अयोध्या से आये आचार्य अवधेश पांडेय ने रुद्र महायज्ञ की शुरूआत कराई। यहां प्रतिदिन आचार्य रामअवध शुक्ल की तरफ से एक बजे से तीन बजे तक और रात सात बजे से नौ बजे तक शिवपुराण की कथा सुनाई जाएगी। रात में नौ बजे के बाद रामलीला का मंचन होगा। 22 फरवरी को शिव परिवार और हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 24 फरवरी को महारुद्राभिषेक और 25 को भंडारा होगा।
इस दौरान राधेश्याम रौनियार, देवेंद्र राय, कन्हैया यादव, हरेंद्र यादव, सुशीला शर्मा, ध्रुप कुशवाहा, सूर्यनारायण मिश्रा, सांवर अग्रवाल, रामाशीष गौंड, नगीना कुशवाहा, मनोज शर्मा, पुष्पेंद्र गुप्ता, पन्नालाल रौनियार, मनोज कुशवाहा, नंदकिशोर श्रीवास्तव, मयंकेश्वर गुप्ता, अशोक गिरी, बिग्गू गौंड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें