फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रीय एकता की राह पर दौड़ी कबीरनगरी

Fri, 31 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पटेल जयंती पर रन फार यूनिटी के तहत दौड लगाते डीएम और एसपी-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। देश के पहले गृहमंत्री रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जिले में समारोह पूर्वक राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह राष्ट्रीय एकता के संकल्प लेते हुए राष्ट्रीय एकता दौड़ लगाई तथा उनको नमन किया। इस दौरान डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ शहर में दौड़ लगाई और राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने कहाकि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि एवं राष्ट्रनिष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की अखंडता को सशक्त किया। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को सदैव बनाए रखें। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। हमें समाज में सौहार्द, एकजुटता और साम्प्रदायिक सद्भाव को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, सीडभ्ओ जयकेश त्रिपाठी, डीपीआरओ मनोज कुमार यादव, सीओ अजय सिंह, सीओ मेंहदावल सर्व दवन सिंह, सीओ धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, सीओ लाइन अभय नाथ मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, कोतवाल पंकज कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर में निकाली गई पदयात्रा : खलीलाबाद शहर में पदयात्रा एवं भव्य झांकी का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। आयोजन अपना दल (एस) के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित पटेल के आह्वान पर हुआ, जिसमें सर्वसमाज के लोगों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, छात्र और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। इसके बाद तिरंगा झंडा और सरदार पटेल के चित्र लेकर लोगों ने जैसे देशभक्ति के नारों के साथ शहर का भ्रमण किया।
पदयात्रा शुगर मिल रोड, मोती तिराहा, बैंक चौराहा, गोला बाजार और मुखलिसपुर चौराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास चौक पहुंची, जहां एक संक्षिप्त सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राम जनक चौधरी, राजेश चौधरी, गिरजेश चौधरी, विशाल चौधरी, कृष्णा चौधरी, आशुतोष कुमार, गोलू पटेल, अभिषेक चौधरी, जितेंद्र चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।
नशा मुक्ति की लोगों को दिलाई गई शपथ : बेलहर। विकास खंड बेलहर कला के खण्ड विकास अधिकारी उमेश प्रसाद ओझा एडीओ पंचायत पंकज सिंह द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बीडीओ ने उपस्थित लोगों को आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने तथा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से एडीओ आईएसबी सुनीता मिश्रा ,एकाउंटेंट प्रवीण कुमार यादव, आपरेटर अनुज सिंह ,एपीओ अनन्त कुमार, सचिव सर्वेश कुमार सिंह ,सौरभ चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। वहीं रन फाॅर यूनिटी के तहत धर्मसिंहवा थाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह द्वारा मय पुलिस बल व जनता इंटर काॅलेज धर्मसिंहवा के अध्यापकगण गुलाम वारिश, किरन वर्मा और विद्यार्थियों के साथ नगर पंचायत धर्मसिंहवा के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की दौड़ लगाई।
महुली कस्बे में निकाली गई एकता यात्रा : महुली। महुली थानाध्यक्ष रजनीश राय ने हरी झंडी दिखाकर रन फाॅर यूनिटी के तहत रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद दौड़ में शामिल हुए। रन फार यूनिटी कार्यक्रम थाने से शुरू होकर महुली टैक्सी स्टैंड चौराहा से होते हुए कस्बा में अन्य जगह पहुंचा। सुबह में ही पुलिस कर्मियों के एकता संदेश का लोगो द्वारा उत्साहित किया गया। इस मौके पर उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र, हेड कांस्टेबल तबरेज आलम, सुनील सिंह, ऋषभ कुमार शुक्ला, अनुज राय सहित अन्य पुलिस कर्मी व ग्रामीण शामिल रहे।
वहीं लोहरौली थाना प्रभारी दुधारा अरविंद शर्मा के निर्देशन में इस्लामाबाद पेट्रोल पंप से ब्लॉक मुख्यालय तक दौड़ लगाई गई। उक्त कार्यक्रम में दारोगा राजीव सिंह, अनिल मिश्रा, बीरबहादुर, अभय कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, राम कुशल सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, वरिष्ठ समाजसेवी मुनीरुलहसन चौधरी, एनआईसी के प्रिसिंपल मुजीबुल्ला, एआरसी पीजी कॉलेज के प्रबंधक शमशेर अहमद, क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन : मेहदावल। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। मेंहदावल नगर पंचायत कार्यालय उनके चित्र पर अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। तहसील परिसर में एसडीएम संजीव कुमार राय की अध्यक्षता में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। थाना परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को संबोधित किया और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। संवाद
क्षत्रिय-कुर्मी महासभा के तत्वावधान में अर्पित किया श्रद्धासुमन : नाथनगर। क्षत्रिय-कुर्मी महासभा के तत्वाधान में शुक्रवार को नाथनगर ब्लाक के परशुरामपुर में स्थित माटी फाउंडेशन पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में दलीय सीमा तोड़कर सपा, कांग्रेस और भाजपा के नेता शामिल होकर अपनी बात रखी। मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयकरन वर्मा अमूल्य धरोहर है। विशिष्ट अतिथि भाजपा विधायक गणेश चंद चौहान, पूर्व विधायक अलगू चौहान, जिला पंचायत सदस्य अंकिता बाबी, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुबोध यादव, देवेंद्र पटेल, सूर्यनाथ आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें