खड्डा। नागपंचमी पर्व पर नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक जटाशंकर पोखरा परिसर में सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता खने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में लखुआ, सोनबरसा, सोनबरसा, रामपुर गोनहा और बंजारी पट्टी,कणुअवना सहित अन्य टीमों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए लखुआ और कणुअवना की टीमों ने विजेता का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को ट्रॉफी सहित अन्य पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बताया गया कि नागपंचमी के अवसर पर जटाशंकर पोखरा परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने की यह परंपरा कई दशकों से चली आ रही है। हर वर्ष क्षेत्र के युवा इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लेते हैं।
इससे ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। प्रतियोगिता के आयोजन में गुड्डू गुप्ता, पवन जायसवाल, अजीत जायसवाल, बड़े वर्मा, बृजेश गुप्ता, दीपक बाबू, मनीष जायसवाल और आकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।