फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी : खेतान कॉलेज ने अमडरिया को हराया

Wed, 17 Dec 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से सांसद खेल महोत्सव के तहत हरीराम ओंकार मल्ल खेतान इंटर कालेज में दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर हौंसला आफजाई किया गया।
विज्ञापन

विधायक खेल स्पर्धा के दूसरे दिन मंगलवार को महिला कबड्डी में खेतान इंटर कॉलेज की टीम ने अमडरिया को हराया। कबड्डी में गोल्ड क्लब रामकोला ने चंदरपुर को हराया। सीनियर वर्ग में सेमरहना ने करमहवा को हराया। फुटबाॅल जूनियर वर्ग में कप्तानगंज की टीम ने लक्ष्मीगंज को हराया, सीनियर वर्ग में रामकोला ने कप्तानगंज की टीम को हराया। बैडमिंटन सीनियर वर्ग में आशीष ने विशाल थापा व जूनियर वर्ग में आनंद ने अनुराग को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें