फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बनरहा में निकाली गई ज्योति कलश यात्रा

Wed, 15 Oct 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बनरहा गायत्री मंदिर से मंगलवार ज्योति कलश यात्रा निकाली गई। इसका भगवानपुर में कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ज्योति कलश की आरती उतारी व गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण किया। जगह- जगह लोगों ने इस यात्रा पर फूलों की वर्षा कर स्वागत और पूजन किया। सेवरही एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि यह ज्योति मानवता, संयम व संस्कारों की प्रेरणा स्रोत है। ज्योति कलश यात्रा गौरी श्रीराम मंदिर, खानगी बाजार, अमवा दिगर मंदिर, दशहवा, हनुमान चौक, धोबी घटवा, जमुआन मंदिर, कोकिल पट्टी का भ्रमण कर दूसरे गंत्वय के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर जितेंद्र कुमार बर्नवाल, एकबाल यादव, आनंद गुप्ता, शिवशंकर तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें