फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना मान्यता चल रहे जूनियर हाईस्कूल को कराया बंद

Thu, 16 Jul 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तमकुही ब्लॉक के बरवा राजापाकड़ स्थित एसएस जूनियर हाईस्कूल का बुधवार को बीईओ सुधीर कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल संचालक मान्यता से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज व अभिलेख नहीं प्रस्तुत कर सका। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए बीईओ ने तत्काल स्कूल का संचालन बंद करा दिया। साथ ही स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो,इसके लिए सभी छात्रों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया था कि स्कूल बिना किसी वैध मान्यता के संचालित किया जा रहा है। संचालक पर नियमों की अनदेखी कर स्कूल संचालित करने का भी आरोप लगाया गया था,जिसमें बच्चों को मानक से अधिक वाहनों में बैठाकर ढोने व हादसे की आशंका जताई गई थी।
बुधवार को जांच करने पहुंचे बीईओ ने जब स्कूल संचालक से मान्यता के कागजात मांगे,तो हड़कंप मच गया। कोई वैध कागजात प्रस्तुत करने में नाकाम रहे।
उन्होंने बताया कि बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूल को तत्काल बंद कराकर वहां पढ़ रहे बच्चों को पास के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें