फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नेदुला में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान कृष्ण का जन्म होते ही पूरा पंडाल भाव विभोर हो उठा। मंगल गीत, पुष्प वर्षा तथा मनमोहक झांकी से माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


कथा व्यास मानस जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि में मथुरा में कंस के कारागार में हुआ था। माता देवकी तथा वासुदेव ने बालकृष्ण को दुष्ट कंस से बचाने के लिए गोकुल में नंदबाबा के घर छोड़ दिया और योगमाया को अपने साथ ले आकर देवकी को सौंप दिया।
कथा प्रसंग को विस्तार देते हुए मानस जी महाराज ने कहा कि पृथ्वी पर अत्याचारी राजा कंस और राक्षसों का आतंक कम करने के लिए भगवान विष्णु ने देवकी के आठवें गर्भ से कृष्ण के रूप में अवतार लिया। भगवान के प्रकट होते ही कारागार के ताले टूट गए। पहरेदार सो गए। वासुदेव जी ने बालक कृष्ण को टोकरी में रखकर यमुना पार की। घनघोर वर्षा से शेषनाग ने अपना फन फैलाकर बालकृष्ण को रक्षा की। इस दौरान भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में सोहर व मंगल गीत गाए। महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य यजमान रमाशंकर मिश्र, जड़ावती देवी, दुर्गेश मिश्र, मनोज पांडेय, सुरेंद्र सिंह, हर्षित, केशव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें