बुद्ध इंटर कालेज स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्र?
- फोटो : KUSHINAGAR
झांसी और लखनऊ के बीच फाइनल मुकाबला आज
अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक राज्य हॉकी प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
कसया(कुशीनगर)। मेजर ध्यान चंद क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में बुद्ध इंटर कालेज के क्रीड़ांगन में अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक राज्य हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में डीएचए झांसी ने मुरादाबाद को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने करमपुर को 3-1 से शिकस्त एदी। शनिवार को लखनऊ व झांसी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
पहले सेमीफाइनल में झांसी के खिलाड़ी शिवम आनंद ने 24वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। झांसी के ही सुनील ने 39वें मिनट में मैदानी गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। मुरादाबाद की ओर से 45वें मिनट में एक मात्र फील्ड गोल अभय ने किया। दूसरे मैच में स्पोर्टस कॉलेज लखनऊ के खिलाड़ियों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को 3-1 से जीत लिया। मैच के अम्पायर अमित गुप्त, खुर्शीद अहमद, रवि जायसवाल और मनीष द्विवेदी रहे। इस दौरान तकनीकी टीम प्रमुख अनुपम पाठक, विजय कुमार व मंगेश चंद शामिल रहे। आयोजक शैलेंद्र सिंह, संतोष पाठक, राजेश पाठक, ओमप्रकाश जायसवाल, पुनीत पांडेय, रजनीश श्रीवास्तव, अनिल शुक्ल, सतीश चंद्र शर्मा, गुड्डू गुप्त, डेविड राय, पवन पांडेय, बाबू चकमा आदि मौजूद रहे।