फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शटर का ताला तोड़कर जेवर चोरी

Fri, 23 Jan 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के तीर्थराज नगर चौराहे पर बुधवार की रात एक सर्राफा की दुकान को चोरों ने निशान बनाया। बृहस्पतिवार को सुबह दुकान का ताला टूटा देखा तो दुकानदार को लोगों ने सूचना दी। दुकानदार पहुंचा और शटर खोला तो चोरी का मंजर देखा। सूचना पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

कुरमौटा गांव निवासी दुकानदार सुनील वर्मा ने बताया कि वह दो वर्षों से तीर्थराज नगर चौराहे पर किराए के मकान में जेवर की दुकान चलाते हैं। दो दिन पूर्व वह अपने परिवार के साथ कहीं रिश्तेदारी में गए थे, दुकान बंद थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे चौराहे के लोगों ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर आधा खुला पड़ा है।
इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ दुकान के अंदर जांच करने पर देखा गया कि दुकान में रखी तिजोरी टूटी हुई थी। तिजोरी से करीब साढ़े आठ ग्राम पुराना सोना, लगभग साढ़े तीन सौ ग्राम चांदी, बिछुआ व पायल गायब था। इसके अलावा दुकान में रखे करीब चार हजार रुपये नकद चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें