फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेंध काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के झांगा बाजार में बृहस्पतिवार की रात ज्वेलरी की दुकान में सेंध काटकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। शुक्रवार सुबह दुकानदार को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

पैकौली बावन गांव निवासी कुलदीप वर्मा की झांगा बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। बृहस्पतिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह दुकान खोलने पहुंचे, तो दुकान के अंदर की हालात देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था, तिजोरी टूटी थी और तिजोरी से जेवरात गायब थे। दीवार में सेंध कटी देख कुलदीप ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार सिंह मौके पर पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व सीओ डॉ.अजय कुमार सिंह ने भी मौका मुआयना किया। इसके अलावा मौके पर आई फॉरेंसिक टीम ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ कर सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि पीड़ित दुकानदार ने तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें