फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से आभूषण और कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से आभूषण और कीमती सामान चोरी
विज्ञापन

जानकीनगर। सोमवार की रात धर्मपुर बुजुर्ग गांव के मिश्र बाबा ब्रह्मस्थान के बगल में स्थित घर में चोरी हो गई। करीब तीन लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी हो गए।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव के निवासी दिनेश गौंड़ अपने दो बच्चों के साथ धर्मपुर बुजुर्ग चौराहे के बगल में स्थित ब्रह्मस्थान के निकट घर बनवाए हैं। सोते समय देर रात चोर उनके घर से बक्से, सूटकेस आदि चुरा ले गए और चौपरिया गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत में बक्सा-सूटकेस आदि तोड़कर पूरा सामान निकाल ले गए। दिनेश ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी गए हैं। दिनेश के पुत्र भोला ने कसया एसओ को इसकी सूचना दी। मंगलवार को सुबह कसया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें