- आभूषण बाजार ग्राहकों को दे रहे है लुभावने ऑफर
- निश्चित रकम के गहनों की खरीद पर मिल रहा कूपन और छूट
पडरौना। दिवाली महज एक सप्ताह रह गई है। बाजारों में इसकी रंगत भी दिखने लगी है। आभूषण बाजार की रौनक काफी बढ़ गई है। हर दुकान पर लोगों की आमद भी हो रही है। वहीं ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर भी दुकानदार दे रहे हैं। निश्चित खरीदारी पर 10 से 20 फीसदी छूट और इनामी कूपन दिए जा रहे हैं। इस दिपावली पर लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा समेत लोगों को उपहार देने के लिए चांदी की बनी तस्वीर बाजार में उपलब्ध है।
गंडक नदी के पास स्थित मॉल, सुभाष चौक, धर्मशाला रोड, सुनारी गली, गंगीराम मंदिर और पीएनबी के पास आभूषण के बड़े बाजार हैं। दिवाली और धनतेरस पर्व लोग आभूषण की जमकर खरीदारी करते हैं। इसके लिए दुकानदार भी आभूषण के आधुनिक माडल के गहने मंगाए हैं। दुकानदारों ने बताया कि दिवाली पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति, चांदी के सिक्कों की अधिक बिक्री होती है। इसको देखते हुए नामी ब्रांड के सिक्के और लक्ष्मी गणेश की मूर्ति मंगाई गई है। सभी आभूषणों पर उसकी बेहतर गुणवत्ता की मार्किंग है। जिसकी कोई भी ग्राहक जांच कर संतुष्ट हो जाता है।
00000000
दुकान में उपलब्ध सभी आभूषण उच्च गुणवत्ता की है। इसकी जांच कोई भी करवा सकता है। दुकान से 50 हजार से अधिक की खरीदारी करने पर ईनामी कूपन दिए जा रहे हैं। इस बार दिवाली का बाजार अच्छा चल रहा है।
उमंग खेतान, आभूषण व्यवसाई।
0000000
दिवाली पर सोने के सिक्के और लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की अधिक मांग रहती है। अधिक मात्रा में मंगाया है। दुकान पर 100 रुपये से लेकर अधिक मूल्य के चांदी की मूर्ति और तस्वीर उपलब्ध है। उपहार देने के लिए लोग करीब चार सौ रुपये की मूर्तियों की अधिक मांग कर रहे हैं।
- राजू जायसवाल, आभूषण व्यापारी।
0000000
पिछले वर्ष की अपेक्षा आभूषणों की कीमत में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। लेकिन इसका असर बाजार में देखने को कम मिल रहा है। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापार चलेगा। इसको देखते हुए आभूषण के नए-नए माडल मंगाए हैं।
- अभय गुप्ता, आभूषण व्यापारी।
00000000
लगन के अलावा धनतेरस व दिवाली पर ही आभूषणों की बिक्री अधिक होती है। वैसे तो धनतेरस शुक्रवार को है। लेकिन अभी से बाजार में ग्राहकों की भीड़ आने लगी है। इसको देखते हुए सभी तरह के माॅडल और कीमत के आभूषण उपलब्ध है।
- मुकेश कुमार, आभूषण व्यापारी।
0000000
ऐेसे करें असली और नकली आभूषण की पचान
कई बड़े दुकानों में आभूषण जांचने की मशीन होती है। उनसे संपर्क कर अपने आभूषण की गुणवत्ता की जांच करा सकते हैं। सभी नामी कंपनियां टोल-फ्री नंबर देती हैं। इन नंबरों पर कॉल कर आभूषण की गुणवत्ता जांची जा सकती है। वहीं, बीआरएस केयर एप के माध्यम से आभूषण के बारे में जानकारी ली जा सकती है। एप को डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टाेर में बीआईएस केयर एप लिखें। डाउनलोड लोने के बाद खरीदे गए आभूषण पर दिए गए छह अंक के कोड को लिखना रहता है। कुछ देर बाद आभूषण की गुणवत्ता की सही जानकारी मिल जाएगी। आभूषण पर लगे हॉलमार्किंग भी उसकी शुद्धता की पुष्टि करता है।