लग्जरी बस के आगे बाइक खड़ी कर बात करता बाल बाल बचा बाइक चालक। संवाद
पटहेरवा। रविवार की शाम पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरिया चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार एक लग्जरी बस से एक बाइकसवार बाल-बाल बचा। उसने बस के आगे अपनी बाइक खड़ी कर दिया और हंगामा करने लगा। युवक का आरोप था कि चालक लापरवाहीपूर्वक बस चला रहा था, जिससे दुर्घटना होते होते बची। चौराहे पर मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को समझा बुझाकर शांत कराया।
पटहेरिया चौराहे पर रविवार की शाम दिल्ली जा रही एक लग्जरी बस समउर-पटहेरिया मार्ग से होकर फोरलेन पर चढ़कर दिल्ली के लिए जैसे ही बस चौराहे से फोरलेन पर चढ़ने जा रही थी, एक बाइक सवार बस के आगे आकर बाइक रोक दिया। युवक का आरोप था कि बस चालक अनियंत्रित तरीके से बस चला रहा था। वह समउर-पटहेरिया मार्ग पर बस के चपेट में आने से बाल बाल बचा है। इस दौरान चौराहे पर काफी लोगों की भीड़ लग गई। चौराहे पर मौजूद दुकानदारों व लोगों के समझाने पर किसी तरह बस अपने गंतव्य के लिए निकली।