संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सलेमगढ़ क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग के टोला रविदास नगर निवासी एक महिला की घर में रविवार की सुबह चोरी हो गई। घर के बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा आभूषण और नगदी चोर उठा ले गए। सूचना पर पहुंची तमकुहीराज पुलिस छानबीन में जुटी है।
पीड़ित सरोज देवी ने बताया कि चोर दो बक्से पहले उठा कर गन्ने के खेत में छुपा आए थे। तीसरा बक्सा उठा रहा था, उसी दौरान नींद टूट गई। उसके बाद चोर को पकड़ लिया, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। रविवार सुबह छानबीन की तो बक्सा गन्ने की खेत में मिला। उन्होंने बताया कि बक्सा तो मिला है, लेकिन उसमें रखे कीमती कपड़े, आभूषण और नकदी गायब हैं।
सूचना पर पहुंचे तमकुहीराज एसएचओ अतुल श्रीवास्तव मामले की छानबीन में जुटे हैं। हालांकि पुलिस की माने तो चोरी की घटना संदिग्ध है। संवाद