फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मलीन बस्ती में एएसपी और सीओ ने मनाई दिवाली

Sun, 12 Nov 2023 07:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कसया। क्षेत्र के मैनपुर दीनापट्टी के मैनपुर कोट स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में एएसपी और कसया सीओ ने मलीन बस्ती के लोगों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने बच्चों में मिठाई, फुलझड़ी और अन्य उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने और लोगों में खुशिया देने के लिए आता है। इसलिए समाज के सभी वर्ग के लोग त्योहारों का आनंद ले सके, इसका इतंजाम करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का कर्तव्य है। इसके बाद उन्होंने कसया सीओ कुंदन सिंह और कसया के प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय के साथ मलीन बस्ती के बच्चों व अन्य लोगों में मिठाई, फल, मोमबत्ती, दीप और फुलझड़ी आदि वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान एसआई शेषनाथ यादव, राज पाठक, राजकुमार पांडेय, वीरेंद्र यादव, संजय यादव, ग्राम प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें