कप्तानगंज। कप्तानगंज उपकेंद्र से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए रविवार को एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने उपकेंद्र का निरीक्षण किया। जेई अनुपस्थित रहे और एक लाइन मैन और एसएसओ मौजूद मिले l एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने बताया कि शासन की मनसा के अनुकूल उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई न मिलने और बिना सूचना दिए ही घंटो तक बिजली काटने की शिकायत को लेकर उपकेंद्र के निरीक्षण में जेई अनुपस्थित मिले l जेई के खिलाफ उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा और बिजली व्यवस्था में हो रही लापरवाही को लेकर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी l संवाद