फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जलवा बिखेरेंगे कुशीनगर के जमशेद आलम

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। ग्रामीण अंचल से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले कुशीनगर के तेज गेंदबाज जमशेद आलम के क्रिकेट कॅरिअर में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। फाजिलनगर क्षेत्र के कुचिया मठिया गांव निवासी जमशेद का चयन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय रेलवे की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम में हुआ है। वह 14 नवंबर से इंदौर में शुरू हो रहे मुकाबलों में रेलवे की ओर से खेलेंगे। शुरुआती तीन मैचों के लिए उन्हें टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन


रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ओर से जारी चयन पत्र में जमशेद को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई की इस प्रतिष्ठित घरेलू टी-20 प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलने से उनके परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है।

जमशेद इससे पहले भी कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। वर्ष 2019 में उनका चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-19 वनडे टीम में तेज गेंदबाज के रूप में हुआ था। इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी, वीनू मांकड़ ट्रॉफी और विज्जी ट्रॉफी में हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में मेरठ मावरिक्स की ओर से भी खेल चुके हैं। आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के कैंप में भी उन्हें गेंदबाजी का मौका मिला।
विज्ञापन


पिछले वर्ष उनका चयन भारतीय रेलवे की अंडर-23 टीम में सीके नायडू ट्रॉफी के लिए हुआ था। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर उन्हें पश्चिम रेलवे में नौकरी भी मिली। अब सीनियर टीम में जगह बनाकर उन्होंने अपने करियर में एक और मुकाम हासिल किया है।

जमशेद कुचिया मठिया निवासी बसकरीम अली के पुत्र हैं। उनके क्रिकेट सफर में कोच विश्वजीत सिन्हा, फिटनेस ट्रेनर ललितेंद्र कुमार और कोच अनुरीत सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मां जैनुल निशा, बड़े भाई अबरार और अन्य परिजनों ने भी हमेशा उनका हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें